फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर युवक को पीटा

Fri, 31 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर के गांव भमनोली में रंजिश में चार युवकों ने घर में घुसकर शाहरुख नाम के युवक को घायल कर दिया। थाना व्यासपुर पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में शाहरुख ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही विक्की व शेखर के साथ झगड़ा हो गया था। इसके से आरोपी उसे रंजिश रखे हुए थे। वह 24 अक्तूबर को अपने घर पर था। इस दौरान आरोपी विक्की व शेखर ने अपने साथी अशोक व शुभम के साथ मिलकर घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें