फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुत्ते को बचाने के चक्कर में गई युवक की जान

Wed, 29 Mar 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के सामने कुत्ता आने से युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। साढौरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ताहरपुर निवासी सुमित बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा है। निजी पैलेस के सामने अचानक बाइक से सामने कुत्ता आ गया। इससे वह हादसे का शिकार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल सुमित को सीएचसी पहुंचाया गया। सिर में गहरी चोटें लगने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां पर भी घायल सुमित की हालत में सुधार न होने के कारण परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें