फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने बूडिया नहर में छलांग लगा दी जान

Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ग्रीन विहार निवासी 42 वर्षीय नरेश कुमार ने बूडिया नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार नरेश शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। तलाश के दौरान उसके नहर में छलांग लगाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


नरेश की पत्नी शालू के मुताबिक नरेश पिछले कुछ समय से राजीव नामक युवक से परेशान थे। घर से निकलने से पहले वह एक चिट्ठी भी लिखकर गए थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। अमादलपुर के पास नहर से नरेश का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नरेश की छोड़ी गई चिट्ठी को भी जांच में शामिल किया गया है। नरेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें