फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिन में सताएगी गर्मी, शाम के बाद मिल सकेगी राहत

Fri, 26 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

जगाधरी में सितंबर में भीषण गर्मी और उमस के कारण दोपहर को सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में और अधिक गर्मी की चेतावनी दी है। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मुंह ढक कर गुजरती एक्टिवा सवार युवती। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सितंबर में भी गर्मी का सितम जारी है। इस माह में अमूमन दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंड होती थी। परंतु इस बार मौसम के तेवर बदले-बदले से हैं। यही कारण है कि दिन में चिलचिलाती धूप के कारण उसम है। हालात ऐसे हैं कि लोगों ने दोपहर को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत न मिलने के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी बढ़ने की संभावना है।
धूप व गर्मी के कारण दोपहर में शहर की सड़कें व बाजार वीरान नजर आते हैं। वहीं, शाम को हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए अभी भी कूलर व एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। वीरवार को भी तेज धूप के कारण काफी गर्मी व उमस रही, जिससे लोग बहुत बेचैन दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम को नमी के कारण कुछ राहत रहेगी, परंतु दिन में धूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे काफी गर्मी रहेगी, परंतु शाम को तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें