यमुनानगर। 30 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना रादौर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में टोडरपुर गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि उसके बेटे गौतम की शादी गांव जुब्बल निवासी आरती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पत्नी आरती, ससुर रोशन लाल, सास नैबो देवी और साला अमित कुमार उसके बेटे को लगातार परेशान करते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। आठ फरवरी को गौतम ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। संवाद