छछरौली बस स्टैंड के नजदीक ड्यूटी जा रही एक नर्स को रोककर युवक ने अभद्रता की। नर्स की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नर्स ने बताया कि शनिवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह घर से ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी। जब वह बस स्टैंड छछरौली के गेट के पास पहुंची तो वहां पर गांव बलौली निवासी राकेश तीन दोस्तों के साथ आया। उसने उसे बीच रास्ते में रोका और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।