यमुनानगर। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने एक युवक को सट्टा खाईवाली करते हुए दबोचा है। आरोपी के पास से 2840 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद