यमुनानगर। एंटी बर्गलरी स्टाफ टीम ने एक युवक को राइफल और सात कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सहारनपुर के गांव कमहेड़ा निवासी आदेश के रूप में हुई है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एंटी बर्गलरी स्टाफ के टीम को शनिवार की रात के दौरान सूचना मिली कि आरोपी आदेश ग्रे रंग की चादर में देसी राइफल छिपाकर रेलवे ब्रिज के पास पुलिस चौकी कलानौर के नजदीक खड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा तभी आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। संवाद