संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे बैराज पर भी पानी बढ़ा है। इस पर अलर्ट जारी किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बैराज के जलस्तर की निगरानी कर रहे है। वहीं आसपास के निचले इलाके में रहने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।
बैराज कार्यालय के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी था। इसके बाद सुबह नौ बजे 13778, दस बजे 17402, सुबह 11 बजे 15056, दोपहर 12 बजे 16836, एक बजे 18072, दो बजे 17189, तीन बजे 14666, शाम चार बजे 12349 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर 10800 और उत्तरप्रदेश को 2522 क्यूसेक पानी दिया गया।