फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा माह में हादसों पर अंकुश के लिए करेंगे जागरूक

Sat, 03 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह अभियान पूरे जनवरी माह जिलेभर में चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान रिफ्लेक्टर टेप लगाने, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, प्रतियोगिताएं और अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को अभियान की शुरुआत के तहत परिवहन विभाग से टीएसआई संजीव कुमार व राजेश कुमार तथा थाना यातायात से एसआई नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सर्दियों के मौसम में रात के समय घना कोहरा दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है, ऐसे में वाहन की गति निर्धारित सीमा में रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया गया कि रिफ्लेक्टर टेप से दूर से आने वाले वाहन आसानी से नजर आ जाते हैं, जिससे टकराव की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है।
इसके अलावा चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने और वाहन खराब होने की स्थिति में उसके आसपास संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि अन्य वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अभियान का मुख्य नारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा रखा गया है। इसके तहत लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे माह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष जागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग करने और चौपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने पर जोर दिया जाएगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं सुरक्षित रहा जा सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें