फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथी हुआ आक्रामक, गाय को सूंड़ में उठाकर पटका, टांगे टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। जंगल से निकल कर एक हाथी यमुना पार कर कलेसर गांव में घुस गया। हाथी आक्रामक हो गया और उसने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सामने आई एक गाय को सूंड़ में उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी टांगें टूट गईं। वहीं हाथी को देखकर ग्रामीण घरों में दुबके रहे। दो घंटे आक्रामक हाथी गांव व आसपास घूमता रहा और ग्रामीण दहशत में रहे। जंगल से निकलकर हाथी यमुना पार कर गांव में घुसा। इस दौरान यमुना पार करते हाथी की राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को भी एक कलेसर के बंजारा बांस में घुस आया था। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था और कई एकड़ फसल तबाह कर दी थी। हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। ऐसे में ग्रामीण पहरा देते हैं ताकि जानवर के आने से पहले ही लोगों को सतर्क किया जा सके।
क्षेत्रवासी कादिर खान, हाशिम, इस्लाम, असलम, तोहिद व अन्यों ने बताया कि एक हाथी बहुत आक्रामक हो गया है। वह अकसर नेशनल हाईवे की लाल ढांग पर आ जाता है। जिससे यातायात रुक जाता है। इस दौरान कई बार हाथी हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से आने वाले दूध विक्रेताओं पर हमला कर चुका है। कई दूधियों के दूध के ड्रम पैरों तले कुचलकर और उठाकर पटक चुका है। ऐसे में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हैं। खूंखार हाथी वाहनों व चालकों पर हमला कर देता है। लोग वाहन छोड़कर जान बचाने के लिए भागते हैं।
विज्ञापन

लगाई जाए करंट वाली फेंसिंग
वन रक्षा आंदोलन के महासचिव कलेसर निवासी बलबीर चौधरी ने बताया कि हाथी का उत्पात हर दिन बढ़ता जा रहा है। लोग दहशत में जीने को मजबूर है। हर दम जानमाल की हानि का डर सताता रहता है। वन्य प्राणी विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास जंगल की तरफ हल्के करंट वाली फेंसिंग कराई जाए। जिससे हाथी सहित अन्य जानवर जंगल से आबादी में न घुस सकें। बलवीर चौधरी ने बताया कि देहरादून के राजाजी नेशनल पार्क के नजदीक डोईवाला के पास उत्तराखंड वन्य प्राणी विभाग ने हल्के करंट की फेंसिंग लगाई है। जंगली जानवर आबादी व बस्ती में घुसने का प्रयास करते हैं तो उन्हें हल्का करंट लगता है और वह जंगल में लौट जाते हैं। कलेसर क्षेत्र में भी ऐसा प्रबंधन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें