फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैले में लटके मिले नवजात के मामले में अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। गांव नाचरौन में आवर्धन नहर पुल के पास बने मंदिर के गेट पर थैले में लटके मिले नवजात के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुजारी की शिकायत पर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। रविवार की सुबह आवर्धन नहर के पुल समीप मंदिर के गेट पर कोई अज्ञात नवजात बच्चे को थैले में डाल लटका कर चला गया था। नवजात का यमुनानगर के नवजात शिशु केंद्र में इलाज चल रहा है। मंदिर के पुजारी सुखपाल ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसे किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उसने जांच की तो गेट पर लटके थैले से रोने की आवाज आ रही थी। उसने जब थैले को जांचा तो उसे एक नवजात दिखाई दिया। उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें