फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुल्हन के इन्कार पर बिना निकाह लौटी बरात

Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस से बात करते लड़के पक्ष के लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के कलानौर में शादी वाले दिन उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे की बरात सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। पंजाब से आई यह बरात बिना निकाह के ही लौट गई।
मामला कलानौर चौकी क्षेत्र का है, जहां निकाह के दिन लड़की पक्ष ने विवाह से साफ इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर मामला शांतिपूर्वक सुलझ गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उन्होंने निकाह से एक दिन पहले ही लड़के के परिवार को स्पष्ट रूप से मना कर दिया था। इसके बावजूद लड़के वाले दबाव बनाते हुए बारात लेकर यमुनानगर पहुंच गए। लड़की के परिजनों का कहना है कि रिश्ता तय करते समय बिरादरी को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में जब वास्तविक स्थिति सामने आई तो उन्होंने निकाह से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

परिवार का यह भी कहना है कि लड़की की सहमति नहीं थी, इसलिए उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। परिवार ने इस पूरे मामले की सूचना दो दिन पहले ही पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने एहतियातन लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। कलानौर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला पहले से ही पुलिस के संज्ञान में था। लड़की पक्ष ने पहले ही निकाह न करने की सूचना लड़के वालों को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद बरात पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और बिना किसी विवाद के बारात को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

निकाह न होने पर दूल्हा बरातियों के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वहीं दुल्हन पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। पुलिस ने मौके पर ही दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, लड़की ने पहले ही इस निकाह को लेकर आपत्ति जताई थी और दो-तीन दिन पहले निकाह से मना कर दिया था। लड़के पक्ष के परिजनों का कहना है कि रिश्ता एक गांव के मध्यस्थ के जरिए तय हुआ था, जिसने बिरादरी को लेकर सही जानकारी नहीं दी। जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है और किसी भी पक्ष पर दबाव नहीं बनाया जा रहा। प्रशासन का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें