फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुबह के समय मौसम रहा सुहाना, दोपहर में उमस ने सताया

Mon, 11 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर रविवार की दोपहर गुजरते लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। जिले में गर्मी से राहत लगातार बनी हुई है और यह अभी बनी रहेगी। इस दौरान रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला और गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। सुबह आसमान साफ रहा और इसके साथ दिनभर हवा चलती रही। लेकिन दोपहर में धूप कुछ तेज हुई तो उसम ने परेशान किया।
हालांकि तापमान कम होने से राहत रही। वहीं, दूसरी तरफ विभाग ने 48 घंटों में तूफान और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान करीब 50 से 60 किमी. की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शनिवार दिन की शुरुआत राहत भरी रही। हालांकि सूरज की चमक दिखी, लेकिन उसमें पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी चलती रही।
विज्ञापन

इस बीच चली दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान दोपहर एक बजे बाद धूप कुछ तेज हो गई। इससे लोगों को बचाव करते देखा गया, हालांकि हवा ने धूप का असर कम करके रखा। वहीं, दिन ढ़लने के साथ फिजा भी ठंडी हो गई।
विज्ञापन

वातावरण में गुलाबी ठंडक होने से मौसम सुहावना बना रहा। गर्मी से राहत होने से दिनभर बाजारों में चहल पहल रही। वहीं, शाम को बाजारों में रौनक और भी बढ़ गई।दूसरी तरफ विभाग ने सोमवार व मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। कृषि केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि 48 घंटे में बिल्कुल पलट सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश की संभावना है। इससे तापमान में कमी रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें