फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन मौसम साफ रहने के आसार

Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के बाद सोमवार को जिले में धूप निकली। ऐसे में लोगों ने ठंड से राहत पाई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहेगा और धूप दिनभर धूप खिली रहेगी।
धूप निकलने से शहर के पार्कों में काफी रौनक देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के जिंदल पार्क में देखी गई। यहां लोग अपने परिवारों के साथ टोलियों में बैठे नजर आए, वहीं छोटे बच्चों ने वहां लगे झूलों का खूब आनंद लिया। लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी के कारण निचले एरिया में काफी ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि इस बार जिले में 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। शनिवार रात और रविवार दोपहर में हुई बारिश से इस फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए राहत भरी है। चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम में लोगों को पूरी बाजू तक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ठंड से सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें