फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौसम हुआ सुहावना, आज भी बारिश के आसार

Wed, 11 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया। तड़के शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दोपहर तक जारी रही। बारिश से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा, जबकि देर शाम को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
वहीं मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बारिश से तापमान में कमी और हवा में नमी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार तड़के अच्छी बारिश हुई। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी झमाझम बादल बरसे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में शहर से बारिश हुई। बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान मौसम में 88 प्रतिशत नमी रही और चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान जताया है। तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा।
इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वीरवार से रविवार तक तापमान में कमी देखने को मिलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ऐसे में रात को मौसम में ठंड़क रहेगी। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। चूंकि यह बारिश धान व गन्ने की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि अभी कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिले में अच्छी होने बारिश की संभावना है। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को खेतों में निकासी के प्रबंध करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें