फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूंकरा नदी पर पुल बनने का रास्ता साफ, सिंचाई विभाग ने लगाया टेंडर

Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। कलेसर जंगल से गुजर रही सूंकरा नदी पर बनने वाला पुल का रास्ता साफ हो गया। वन विभाग ने सिंचाई विभाग को मंजूरी दे दी है। विभाग ने ऑनलाइन टेंडर भी लगा दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर माह में नदी के ऊपर पुल बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
संकूरा नदी के पुल बनने से कलेसर, बंजारा, बांस, कांसली, मोझूबांस, बाबूराम बांस व चिकन के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं एक से दूसरे गांव में जाने के लिए बाढ़ के पानी से होकर नहीं जाना पड़ेगा। सूंकरा नदी की तरह पथराला नदी के ऊपर भी 8.50 करोड़ रुपये से पुल बनाया जाना है। दोनों पुलों की चौड़ाई भी साढ़े सात मीटर होगी। दोनों पुलों में 15 किमी. की दूरी है। ऐसे में कृषि यंत्र के अलावा बड़ा वाहन गुजारने में आसानी भी होगी।
विज्ञापन


सूंकरा व पथराला नदी पर पुल न होने के कारण कलेसर, बंजारा बांस, कांसली, मोझूबांस, बाबूराम बांस व चिकन गांवों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल न होने के कारण इन गांवों का आपस में संपर्क टूटा पड़ा है। अभी तक ये ग्रामीण किसी तरह से सूखी इन नदियों के बीच से एक-दूसरे गांव में चले जाते हैं।
बरसात के दिनों में उनके लिए समस्या और भी विकट हो जाती है। चूंकि बारिश के दिनों में दोनों नदियां विकराल रूप ले लेती हैं, ऐसे में नदी को पार नहीं किया जा सकता है। इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने साल 2022 में पुल बनाने की सरकार से मांग की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने यहां पुल बनाने की घोषणा की थी। संवाद
विज्ञापन


सूंकरा नदी के ऊपर बनने वाले पुल के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल गया है। निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर अलॉट होते ही सितंबर में पुल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। पुल के बनने से साथ लगते गांवों के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। - नितिन शांडिल्य, एक्सईएन, सिंचाई विभाग जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें