फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को दी जड़ी-बूटियों की जानकारी

Fri, 02 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप का सातवां दिन वीरवार को समापन दिवस के रूप में उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर दामला से राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता और प्रोग्रेसिव किसान धर्मवीर कांबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
धर्मवीर कांबोज ने स्वयंसेवकों को जड़ी-बूटियों, वनस्पतियों और प्रकृति से जुड़े बहुमूल्य ज्ञान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हमारे आसपास की अनेक वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं, जिनका सही उपयोग करके न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है, बल्कि समाज का कल्याण भी सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी हरिराम ने सात दिवसीय कैंप के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही मनुष्य के संपूर्ण जीवन की मजबूत नींव होता है और इसमें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। समापन दिवस के अवसर पर जागरूकता संदेश फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में एनएसएस अधिकारी हरिराम, अनिल कुमार, स्नेह लता और नविता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें