फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठवें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पलाका गांव में पोल्ट्री फार्म बनने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म निर्माण के विरोध में सोमवार को लगातार 8वें दिन गांव पलाका में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सोमवार को भी ग्रामीण धरना स्थल पर प्रदर्शन कमेटी प्रधान व पूर्व सरपंच जागीर सिंह के नेतृत्व में रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए गांव बैंडी सरपंच बलवान सिंह पहुंचे। उन्होंने इस संघर्ष में बैंडी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव व क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति पोल्ट्री फार्म बनाए जाने के पक्ष में नहीं है। इसलिए गांव में यह पोल्ट्री फार्म नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने गांव की हवा व पानी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। इस दौरान धरना कमेटी प्रधान जागीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बने पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण पहले ही परेशान हैं। पोल्ट्री फार्मों से ग्रामीणों को मक्खियों, गंदगी, दुर्गंध इत्यादि समस्या से झुझना पड़ रहा है। वहीं, पोल्ट्री फार्म के आसपास लावारिस कुत्तों की संख्या भी बढ़ जाती है, जो बेहद खूंखार हो जाते हैं। ऐसे में वे अपने गांव में पोल्ट्री फार्म बनवाकर ग्रामीणों को इस मुसीबत में नहीं डालना चाहते हैं। इसके लिए ग्रामीण आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। जब तक मामले का कोई समाधान नहीं होता ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में सरपंच बलबीर सिंह, राजकुमार, जगमाल सिंह, गुरदयाल सिंह, मांगेराम, मेनपाल, रंजीत सिंह पंच, शिवकुमार पंच, प्रियंका पंच, दिव्य रानी पंच, रमेश नंबरदार, तेजपाल, श्यामलाल, रामरतन, मामचंद, जयसिंह, अमित कुमार, जसविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें