फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चांदपुर कॉलोनी में निर्माण को तोड़ती जेसीबी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। शहरी क्षेत्र यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत राजस्व संपदा मौजा गोबिंदपुरी, तेजली और चांदपुर में विकसित की जा रही तीन अनाधिकृत कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि पहली कॉलोनी मौजा गोबिंदपुरी में लगभग दो एकड़, दूसरी तेजली में करीब दो एकड़ और तीसरी चांदपुर में करीब पांच एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पक्की सड़कों, नींव और प्लॉटों की निशानदेही को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित भू-मालिकों को अर्बन एरिया एक्ट 1975 के तहत नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आदेशों का पालना नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें