फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में घायल ग्रामीण ने तोड़ा दम

Fri, 18 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर जगाधरी थाना के अंतर्गत गुलाब नगर में कार की टक्कर से घायल हुए ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सलेमपुर बांगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका भाई मनोज कुमार 15 जुलाई को किसी काम से गुलाब नगर आया था, जहां उसे एक कार ने टक्कर मार दी। इससे मनोज घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मनोज को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें