फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नंबरदारों ने उठाई समस्याएं दूर करने की मांग

Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे नंबरदार संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। ब्लॉक नंबरदार संघ की उप तहसील में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही पद रिक्त होने पर नाराजगी जताई गई। वहीं सरकार से समस्याएं दूर करने और नंबरदारों की तत्काल भर्ती किए जाने की मांग की गई।
संघ के प्रधान जसबीर सिंह पांडों ने कहा नंबरदारों के बहुत पद रिक्त होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। इसके समाधान के लिए सरकार को तुरंत भर्ती करने के अलावा नंबरदारों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नंबरदारों की समस्याएं दूर करने के लिए कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नंबरदारों का सम्मान करने के लिए 22 को रादौरा की शहीद ऊधम सिंह कांबोज धर्मशाला में एक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारियों के लिए भी चर्चा की गई। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व सैदूपुर के नंबरदार अनिल संधू ने सभी सदस्यों को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध भी ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान पवन भसीन, गुलशन साहनी, रमेश, यासीन मोहम्मद, कंवरपाल व सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें