श्री नवग्रहेश्वर महाकाल मंदिर में हवन के दौरान मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
सरस्वतीनगर। सावन के पावन पर श्री नवग्रहेश्वर महाकाल मंदिर में मंगलवार को हवन कराया गया। विष्णु शास्त्री, महंत हरिदास, पंडित बाबूलाल और पंडित कन्हैया ने हवन करवाया। हवन के बाद मंदिर में स्थापित द्वादश ज्योर्तिलिंग का शृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि सावन माह के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन दविंद्र सिंह, सरपंच सुखराज सिंह, गिरिशा और मुकेश सचदेवा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद