फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बास्केटबॉल में जगाधरी की लड़कियां प्रथम

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई जिलास्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में जगाधरी की लड़कियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्गमें जगाधरी की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता बूड़िया चुंगी रोड स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के छह खंडों से कुल 36 टीमों में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन

लड़कों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोनीपत तथा लड़कियों की प्रतियोगिता सिरसा में कराई जानी है। समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विजेताओं को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियां लगातार खेलों में सफलता का परचम लहरा रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान हरियाणा बास्केटबॉल संघ सदस्य विशाल सिंह, जिला बास्केटबॉल संघ सचिव गोपाल सिंह, पूर्व जिला वन अधिकारी राजेश गुलिया, जिला उपप्रधान भारत भूषण, उपप्रधान राजेश बजाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें