कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन खिलाते ट्रस्ट के पदाधिकारी। संस्था
यमुनानगर। श्री साहिब दयाल जी सुलाहकुल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-17 स्थित कुष्ठ आश्रम में लंगर वितरित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सेवादारों ने आश्रम में रहने वाले लोगों से उनकी जरूरतों की जानकारी ली। ट्रस्ट के सचिव अमित गर्ग, हरियाणा युवा अध्यक्ष रामशरण ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जनसेवा के कार्य किए जाते हैं। संस्था लंगर वितरण के अलावा रक्तदान शिविर लगाती है और पौधरोपण भी करती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करना है। संवाद