फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ज्योतिबा फुले महाविद्यालय में विद्या​र्थियों को जानकारी देतीं वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर व्याख्यान करवाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. इंदु विज ने तनाव, चिंता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, बेहतर नींद, संतुलित जीवनशैली तथा भावनाओं को समझने और व्यक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. ममता रानी, प्रो. डॉ. संजीव गांधी, सहायक प्रो. शमा, डॉ. ललिता, डॉ. नैंसी सहित अन्य उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें