फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यापारियों ने निवर्तमान मेयर को समस्याओं से कराया अवगत

Wed, 26 Jun 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मीराबाई बाजार व्यापार संगठन के सदस्य निवर्तमान मेयर मदन चौहान से बाजार की समस्याओं को लेकर मिले। मीराबाई बाजार के प्रधान प्रेमसागर शर्मा ने बाजार की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि बाजार में काफी पुराना शौचालय जिसकी हालत दयनीय बनी हुई है। ऐसे में बाजार व यहां आने वाले ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नया शौचालय बनवाया जाए। इसके अलावा बाजार के अंदर सफाई व्यवस्था न होने के कारण गंदगी भरी हुई है ऐसे खरीदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सफाई व्यवस्था न होने के चलते बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा विकट हो जाती है।
विज्ञापन

प्रेम सागर ने कहा कि जो सरकार ने 20 साल से किराएदार दुकानदारों को अपने नाम पर दुकानों की रजिस्ट्री कराने की योजना चलाई थी, उसके तहत मुख्यमंत्री से बात कर बाजार की रजिस्ट्रियां हमारे नाम करवाई जाए। इस विषय में निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि बाजार की सभी समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। शौचालय का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। नालों की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से बाजार के संगठन की मुलाकात भी करवाएंगे, जिससे अगर हो सके तो उनके बाजार की दुकानों की रजिस्ट्री का काम पूरा करवाया जा सके। इस मौके पर यूनियन के उप प्रधान प्रवीण शर्मा, अशोक गुंबर, सतवंत कौर, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रेस प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, नीरज मिड्ढा, विजय मोंगा, हर्ष लांबा व अनिल सपरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें