फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले के लिए 8652 आवेदन, 28 को होगी काउंसिलिंग

Wed, 26 Jun 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आईटीआई में दा​खिला लेने के लिए आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी, उनके अ​भिभावक व उप​स्थित स्टाफ सदस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। इस दौरान आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। इस बार आईटीआई कोर्स करने का विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यही कारण है कि इस साल अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा आवेदन हुए हैं। अंतिम दिन तमाम आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही आईटीआई में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। जिले की सबसे बड़ी, पुरानी एवं नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। इस दौरान इस आईटीआई में कुल 8652 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

यह आवेदन कुल सीट से करीब सात गुणा ज्यादा है। इस आईटीआई संस्थान में कुल 1344 सीट हैं जबकि इसके अलावा जिले में पांच सरकारी आईटीआई हैं।सरकारी के अलावा जिले में 10 निजी आईटीआई संस्थान हैं। तमाम सरकारी और निजी आईटीआई संस्थान में कुल 2400 सीटें हैं। आवेदन की संख्या से आईटीआई कोर्स करने में विद्यार्थियों के रुझान का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ संस्थानों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। दस्तावेज जांच के लिए स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तिथि निदेशालय ने बढ़ाकर 25 जून कर दी थी। पहले यह तिथि 21 जून तक थी। परंतु बीच में राजपत्रित अवकाशों के कारण आवेदन के लिए दिन कम हो गए थे। इसके चलते निदेशालय ने चार दिन बढ़ाकर तिथि 25 जून तक कर दी थी। वहीं निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
शेड्यूल के अनुसार चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया होगी। जिसका पहला चरण 28 जून को शुरू होगा। इस दिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। तीन जुलाई तक दस्तावेजों की भौतिक जांच के बाद फीस जमा करने की तिथि तीन जुलाई रहेगी। चार जुलाई को पोर्टल पर सीट दर्शाई जाएगी और छह जुलाई तक आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। नौ जुलाई को दूसरी लिस्ट जारी होगी। साथ ही 13 जुलाई तक फीस जमा होगी।
तीसरा चरण 14 जुलाई को सीट दृशाने के साथ शुरू होगा। 16 जुलाई तक आवेदन में बदलाव किया जा सकेगा। 18 को सीट अलॉटमेंट और 23 जुलाई तक फीस जमा की जाएगी। 24 जुलाई को चौथे चरण के लिए सीट दर्शाई जाएगी। 26 जुलाई तक त्रुटियां ठीक की जा सकेंगी। 30 जुलाई को चौथी लिस्ट जारी होगी और छह अगस्त तक फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। निदेशालय की ओर से तिथि बढ़ाने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शेड्यूल के अनुसार 28 जून को विद्यार्थियों की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में छह जुलाई तक चलेगी। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें