फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंजिश में टायर प्लांट में लगाई गई थी आग

Tue, 28 Apr 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मुकारमपुर स्थित खान टायर प्लांट में लगी आग। आर्काइव - फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर स्थित खान टायर प्लांट में रविवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लगने के मामले में मालिक ने चार युवकों पर रंजिश रखने के कारण आग लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टायर प्लांट के मालिक बीबीपुर निवासी मो. इरशाद ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से फोन पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि प्लांट में तेज लपटें उठ रही थीं। सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर प्लांट में रखा करीब 700 टन पुराने टायरों का स्टॉक, करीब 25 टन तेल, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और पूरा शेड जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 2.50 से तीन करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है। घटना के समय मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इरशाद ने आरोप लगाया कि गांव के ही गुरफान, उस्मान, मुनशाद और मुर्सलीन पहले भी प्लांट को बंद कराने और जलाने की धमकी दे चुके थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की ओर से धमकी देने का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें