फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरों ने छह जगहों पर की वारदात

Wed, 17 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में चोरी के बाद मकान मालिक के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/साढौरा। जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने छह स्थानों को निशाना बनाकर अलग-अलग प्रकार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूने मकानों से लेकर दुकान, निजी कार्यालय और सार्वजनिक स्थान तक हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांति कॉलोनी निवासी मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 नवंबर की रात साढ़े दस बजे परिवार सहित घर का ताला लगाकर बाहर गया था। 13 दिसंबर को जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 35 हजार रुपये, सोने की बालियां, पायल, तांबे के बर्तन, बच्चों के स्कूल दस्तावेज, बीमा पॉलिसी और बैंक से जुड़े कागजात चोरी मिले।
विज्ञापन

इसी तरह गांव भंभौली निवासी दीपक ने बताया कि वह नौ दिसंबर को घर का ताला लगाकर बाहर गया था। 13 दिसंबर को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। चोर घर से 20 हजार रुपये नकद और करीब दो तोले की सोने की चेन चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी आरेमन गर्ग ने बताया कि 14 दिसंबर को शाम चार बजे वह डीएवी डेंटल कॉलेज के पास चाय पीने के लिए रुका था। उसने पास में रखा अपना बैग कुछ देर के लिए साइड में रखा, जिसमें लैपटॉप, आईपैड और कैमरा था। चाय पीने के बाद बैग गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
गोविंदपुरी निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि कन्हैया साहिब चौक के पास स्थित उसके कार्यालय का 14 दिसंबर की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर कार्यालय से इनवर्टर, बैटरी और एसी का सामान चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं रादौर क्षेत्र में गुमथला राव गांव में स्थित एक मिठाई की दुकान को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया। शिकायत में गांव गुमथला राव निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि गुमथला बस अड्डे पर उसकी सोनू स्वीट हाउस नाम से मिठाई की दुकान है।
वह 14 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब सात बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का पिछला शटर टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर से चोर 2 बड़े पतीले, 3 छोटे पतीले, 2 बड़े एल्युमिनियम टब और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

साढौरा के पीर बुद्धु शाह गुरुद्वारा के पास स्थित एक सूने घर से सोमवार की देर रात को एक नकाबपोश चोर ने रसोईघर व बाथरूम में लगी 10 पीतल की टोंटियों के अलावा इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली। चोरी की सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक सुशील मलिक व उनकी पत्नी पूनम मलिक एक माह पहले अपने बेटे पारस मलिक को मिलने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो मकान मालिक सुशील मलिक को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुशील मलिक ने बताया कि हैदराबाद में उनका बेटा पारस मलिक जॉब करता है। एक माह पहले ही बेटे को मिलने के लिए आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें