फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्यालय का ताला तोड़ एसी ले गए चोर

Fri, 27 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। चोरों ने शहर के छोटा बांस में एसके रोड स्थित एक व्यक्ति के कार्यालय से एसी चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने सरकारी अस्पताल में पानी की सप्लाई के लिए लगी मोटर भी चोरी कर ली। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। छोटा बांस के पूर्व पंच दीदार सिंह गाबा ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बांस में एसके रोड पर लखदाता पीर की मजार के सामने कार्यालय है। रात को चोरों ने उसके कार्यालय के ताले तोड़कर वहां से एक विंडो एसी चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें