संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सदर थाना क्षेत्र के कामी माजरा में दो व्यक्तियों से 30 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए है। आरोप है कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कामी माजरा में दो व्यक्ति घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध रूप से सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर टीम ने सदर थाना पुलिस के साथ दबिश दी। जिसके पास से 30 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी अवैध रूप से गैस सिलिंडर सप्लाई करता है। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि दोनों आरोपी व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है।