फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ 2.20 लाख रुपये समेत साढ़े तीन लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की रामनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ 2.20 लाख की नकदी व डेढ़ लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार रिश्तेदारी में गांव बलाचौर जा रहा था। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। छह मई को वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गांव बलाचौर गए थे। बीच-बीच में वह अपना मकान चैक करने आते रहते थे। दस मई तक सब कुछ ठीक ठाक था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह रिश्तेदारी से अपने मकान पर आए तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े थे। घर के अंदर जाकर देखा तो वहां रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी, कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पेटी के अंदर से पांच सोने की अंगुठियां, एक सोने की चेन, कानों की एक जोड़ी टॉपस, सोने की एक जोड़ी बालियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल और पेटी में रखे 2 लाख 20 हजार 201 रुपये गायब थे। आरोप है कि चोरों ने सोमवार मंगलवार की रात घर के ताले तोड़ लाखों के गहने व सामान चोरी किया। चोरी हुए गहनों व नकदी की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी। उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुमेश पाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दवाई लेने गया था चौकीदार, चोरों ने स्कूल के ताले तोड़ सामान चुराया
छछरौली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दादूपुर हेड के मास्टर अमर सिंह ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल में 31 मई तक छुट्टियां हैं, जिसके चलते स्कूल बंद हैं। 27 अप्रैल की दोपहर के समय उनके स्कूल के चौकीदार की तबीयत खराब हो गई थी। जिस कारण वह दवाई लेने के लिए छछरौली गया हुआ था। जब उसने वापस आकर देखा तो स्कूल के कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो वहां से एक पतीला, एक रसोई गैस सिलिंडर गायब था। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें