फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने व्यवसायी की पत्नी के खाते से निकाले 79992 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मार्बल व्यवसायी से पत्थर खरीदने के लिए गूगल पे पर पेमेंट करने की बात कहकर उनके अकाउंट से 79992 रुपये निकाल लिए। पेमेंट करने के लिए व्यवसायी ने आरोपी को अपनी पत्नी का नंबर दिया था। आरोपी ने पहले दस रुपये भेजे। इसके बाद उसके अकाउंट से 9999 की आठ ट्रांजेक्शन में 79992 रुपये उड़ा लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की वीर नगर कॉलोनी निवासी संजीव जैन ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मार्बल का काम है। बुधवार सुबह करीब दस बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उससे पत्थर खरीदने के बारे में बातचीत की। रेट की बातचीत होने पर आरोपी ने उसे लाडवा में पत्थर भिजवाने को कहा, लेकिन उसने लॉकडाउन के चलते वाहन न होने की बात कही। इस पर आरोपी ने अपना वाहन भेजकर पत्थर ले जाने को कहा। रेट तय होने पर उसने आरोपी को रुपये भेजने के लिए अपना अकाउंट नंबर दिया। तब आरोपी ने कहा कि वह अकाउंट में रुपये नहीं भेज सकता। आरोपी ने गूगल पे पर रुपये भेजने की बात कहकर नंबर मांगा। तब उसने आरोपी को अपनी पत्नी का नंबर दे दिया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी के नंबर पर आरोपी ने फोन किया और दस रुपये गूगल पे किए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह गूगल पे से दस हजार रुपये से अधिक पेमेंट नहीं भेज सकता। वह 9999 रुपये की किस्तों में उन्हें रुपये भेजेगा। इसके बाद आरोपी ने 9999 रुपये की आठ ट्रांजेक्शन में उसकी पत्नी के अकाउंट से 79992 रुपये निकाल लिए। जब उन्होंने आरोपी से कहा कि उनके अकाउंट में रुपये जमा होने की बजाय निकल रहे हैं तो आरोपी ने कुछ देर के भीतर रुपये जमा होने की बात कही, लेकिन इसके बाद उनके अकाउंट में रुपये नहीं आए। अब आरोपी ने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया है। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई वेदपाल का कहना है कि आरोपी के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें