फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा छह डिग्री, तीन दिन राहत के आसार नहीं

Mon, 05 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपट कर जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार को पांचवें दिन भी धूप नजर नहीं निकली, जिससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं इस सीजन का सबसे कम तापमान छह डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने तीन दिन ठंड से राहत न मिलने की संभावना जताई है।
सूरज न निकलने से लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिसने दृश्यता को प्रभावित किया। तेज हवाओं के साथ शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। घरों में गर्म कपड़े पहनने के बावजूद सुबह के समय ठंड बहुत तेज महसूस हुई।
विज्ञापन

बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हुए, क्योंकि ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम का समय सबसे मुश्किल हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस था।
शहर में ठंडी हवाओं के कारण लोगों का सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम देखी गई। अगले तीन दिन तक लगातार ठिठुरन और शीत लहर का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

वहीं धूप न निकलने के कारण दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। लोगों को हाथ-पांव में अकड़न महसूस होने लगी है। घरों से बुजुर्गों को सुबह व शाम की सैर या बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़क पर काम करने वाले मजदूर और दुकानदार भी ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार के अनुसार आगामी तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम है। उन्होने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम में बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपट कर जाते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें