फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तहसीलदार ने किसानों को रास्ता देने का दिया भरोसा

Wed, 17 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव पोटली में नारेबाजी करते भाकियू के पदा​धिकारी व सदस्य। भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव पोटली में चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों से बातचीत करने तहसीलदार रादौर अशोक कुमार व एनएचएआई के मैनेजर विशाल केसरवानी अपनी टीम के साथ पहुंचे। तहसीलदार र ने रेवेन्यू रिकॉर्ड में देखते हुए रास्ते को सही पाया और दो दिन के अंदर उच्च अधिकारियों से बात करके रास्ता देने का आश्वासन दिया।
किसानों ने अधिकारियों की बात को मानते हुए धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने के लिए कहा। भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि धरना प्रदर्शन शांति प्रिय तरीके से चलेगा। हर रोज 11 किसान धरने पर बैठेंगे। हाईवे पर दोनों साइड में काम बंद रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 19 सितंबर तक कोई जवाब नहीं आया तो 20 सितंबर को बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन ने यदि उनकी बात नहीं मानी तो रोड भी जाम किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर दीप राणा नंबरदार, यादविंद्र कंबोज, महेंद्र चमरौड़ी, सुभाष हरतोल, राहुल संधाय, कुलविंद्र सिद्धू, साजिद गाढ़वाली, हिरदाराम मुगलवाली, जगतार रानीपुर, जनक पांडों, गुरनाम अजीजपुर, जसविंद्र अजीजपुर, वागेश कांबोज, बलविंद्र नौशहरा, कर्ण भोगपुर, साहिल सेतिया, उदय सिंह कुंजल, बजिंद्र राणा, धर्मवीर अमरोहा, नरेश अमरोहा, मास्टर जंगशेर लालछप्पर, दविंद्र रुलाखेड़ी, जरनैल रूलाखेड़ी, दलवीर कैल, राजीव तेजली, प्रवीण तेजली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें