छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक अपने ही गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की 19 जनवरी को सुबह 10 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनके गांव का ही रोबिन शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। संवाद