फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर मार्च पर चर्चा कर तैयार किया रूट

Tue, 21 Jan 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर)। कस्बा के विश्राम गृह में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह पर बिलासपुर में ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर विस्तार से चर्चा कर मार्च का रूट तैयार किया गया।
सुभाष गुर्जर ने बताया कि खंड बिलासपुर, छछरौली, साढौरा व प्रतापनगर के किसान अपने ट्रैक्टर लेकर बिलासपुर अनाज मंडी में 26 जनवरी को सुबह पहुंचेंगे। मंडी में ध्वजारोहण कर कपाल मोचन में उधम सिंह चौक तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने खंड प्रधानों को जिम्मेदारियां सौंपी। जरनैल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में सौ से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। गुरभजन सिंह, सुखदेव, संदीप, सुभाष ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व हैं। बैठक में जसबीर सिंह अजीजपुर, बलकार सिंह, हरविंद्र पीरूवाला, दिलबाग ताहरपुर सहित संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य सदस्य व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें