फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी को बातों में उलझा घर से गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा गार्डन में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी को बातों में उलझा कर अलमारी से सोने के गहने चोरी कर लिए। रुपये नहीं लौटाने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं दसौरा गांव में चोरों ने ट्यूबवेल से 40 हजार रुपये की मोटर चोरी कर ली।
विज्ञापन

अर्जुन नगर चौकी पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा गार्डन की पायल ने बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। उनके पास कोई बच्चा नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने जेठ की लड़की 14 वर्षीय सिमरन को घर पर रखा हुआ है। बताया कि पड़ोस में रहने वाला अमन कुमार भी उनके घर पर आता जाता रहता था। कई बार अमन को घर पर आने से मना भी किया था। उनका आरोप है कि अमन ने उनकी बेटी को बातों में उलझाया और उसे बातों में लगाकर अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, सोने की दो अंगूठियां व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। इसका पता चला तो उन्होंने अमन से इस बारे में बात की। साथ ही उसके परिजनों से भी बात की। जिसमें अमन ने जल्द ही सारे गहने देने की बात कहीं थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसने गहने नहीं लौटाए। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यमुनानगर। पुलिस को दी शिकायत में दसौरा गांव के किसान मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी जमीन कड़कौली मार्ग पर है। खेतों में फसल की सिंचाई के लिए उसने ट्यूबवेल लगवा रखा है। वह शाम के समय ट्यूबवेल पर गया तो देखा कि वहां ट्यूबवेल की मोटर नहीं थी। चाेरों ने मौका पाकर उसे चोरी कर लिया। मोटर की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। उसने आसपास के किसानों से भी बात की लेकिन किसी को भी इस चोरी के बारे में पता नहीं चला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें