फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सढुरा गांव की टीम को किया गया सम्मानित

Wed, 31 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव सढुरा में विजेता टीम के साथ रोटरी क्लब के सदस्य व आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद खेल महोत्सव की रस्साकसी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी नौ हलकों में गांव सढुरा की टीम विजेता रही। मंगलवार को रोटरी क्लब और गुरुकुल खरकाली की ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में गुरुकुल खरकाली के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गांव सढुरा सरपंच जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व चेयरमैन अमन पंजेटा ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. अमन पंजेटा ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये की राशि भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, रोटरी क्लब की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा व रोटरी क्लब सचिव भारत माटिया ने कहा कि सढुरा गांव की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर क्षेत्र का नाम चमकाया है। इस दौरान सरपंच जसविंद्र सिंह, टीम कप्तान गुरमीत सिंह कंग, खिलाड़ी अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह मंढवाल, सुखजीत सिंह, नीरज कुमार, सुभाष काला, तेजेंद्र सिंह, वतन मंढवाल, श्रवण सिंह, गुरुदेव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें