जगाधरी। मकान के पास खड़ी कार हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। सेक्टर-17 निवासी मनीष सिंह के साथ राकेश बहल और उसके बेटों ने मारपीट की। उस पर राॅड से हमला किया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी मनीष सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उनके घर के सामने चार दिनों से एक पुरानी गाड़ी खड़ी थी जो संदिग्ध लग रही थी। इस बारे में आस पड़ोस में पता किया तो पता चला कि यह गाड़ी सेक्टर-17 निवासी राकेश बहल की है जो तीसरी गली में रहते हैं। उनके घर जाकर गाड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपी राकेश और उसके दो बेटे गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने तलवार और राॅड से हमला कर मनीष को घायल कर उसकी कार का भी शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। संवाद