यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रविवार को इलेक्ट्रिक एसी बस चला दी गई हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक एसी बस के छछरौली रूट का विस्तार कर दिया है, जहां अभी तक छछरौली से जगाधरी बस स्टैंड तक बस थी, जबकि अब छछरौली से यमुनानगर बस स्टैंड तक बस शुरू हुए हैं। इससे दोनों रूटों पर ऐसे लोगों का सफर सस्ता और सुगम हो गया है, जिन्हें अभी तक ऑटो के सहारे आ-जा रहे थे।
बता दें कि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों के शुरुआत में मुख्य दो रूट थे, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड और दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी रहा।
इनमें जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी को खत्म दो इलेक्ट्रिक एसी बसें छह मार्च से जगाधरी-छछरौली रूट पर लगाई गईं, जिसे शनिवार से यमुनानगर-छछरौली रूट कर दिया गया है। यानी रूट को यमुनानगर से छछरौली वाया जगाधरी कर दिया गया है, जिस पर यमुनानगर छछरौली तक प्रति यात्री किराया 30 रुपये हैं।
इस तरह रूट के विस्तार होने से जगाधरी के साथ यमुनानगर से भी लोग इलेक्ट्रिक एसी बस से छछरौली व बीच के ठहराव स्थलों तक आ-जा सकें। इसके अलावा दूसरे जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर अभी तक तीन इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही थी, जिनमें से एक बस निकाल उसे रविवार से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चला दिया है।
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से यमुनानगर बसस्टैंड - 10
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक - 15
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया चुंगी - 20
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया - 25
रूट पर सुबह आठ से रात नौ बजे तक चलेंगी बसें:-
वर्कशॉप से बूड़िया के लिए बसों के समय- 8.00, 10.00, 12.00, 15.31, 17.31, 19.31
बूड़िया से वर्कशॉप के लिए बसों के समय- 9.00, 11.00, 13.00, 16.31, 18.31, 20.31
इम्पैक्ट-
फोटो-16
अमर उजाला खबर का असर
13 वर्ष पहले तक हरियाणा रोडवेज की डीजल बसों को वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से जगाधरी रेलवे स्टेशन तक सिटी बस के तौर पर चलाया जा रहा था। जबकि 13 साल बाद 29 जनवरी से सिटी बस (इलेक्ट्रिक एसी बस) सेवा बहाल हुई तो यह रूट उसमें कवर नहीं किया गया। अमर उजाला ने यह मुद्दा एक मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इसके बाद से ही अफसर वर्कशॉप रूट को भी सिटी बस सेवा में कवर करने के प्रयास में लग गए थे। रूट पर सर्वे बाद 13 वर्ष पुराने रूट में बदलाव कर वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से जगाधरी रेलवे स्टेशन के बजाय बूड़िया तक वाया शहीद भगत सिंह चौक रविवार को इलेक्ट्रिक एसी बस चला दी गई।
वर्जन
जगाधरी वर्कशॉप से बूड़िया रूट पर सिटी बस सेवा शुरू कर दी है। इस पर रविवार को पहले दिन काफी अच्छी संख्या में यात्री मिले हैं। छछरौली रूट का भी विस्तार कर जगाधरी के बजाय यमुनानगर तक वाया जगाधरी कर दिया है।- दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।