फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया शिमला का भ्रमण

Fri, 20 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिमला में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे विद्यार्थी व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों ने 15 और 16 नवंबर को शिमला के शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय वातावरण, देवदार के घने जंगलों और पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। इस दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश की स्थानीय संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रकृति, समाज और संस्कृति से जोड़ना भी जरूरी है। डॉ. वीरा व प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि विभिन्न स्थानों और संस्कृतियों को करीब से जानने से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें