फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतार लेकर भगवान करते हैं दुर्जनों का संहार : वशिष्ठ

Fri, 20 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रवचन करते देशमुख वशिष्ठ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गौरी शंकर मंदिर जड़ौदा गेट जगाधरी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को भगवान के 24 अवतारों और समुद्र मंथन की कथा सुनाई गई। कथा व्यास देशमुख वशिष्ठ ने कहा कि यह संसार भगवान का सुंदर बगीचा है। जब भी कोई इस बगीचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता है, तब भगवान अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव हृदय ही संसार रूपी सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवताओं और दानवों के समान हैं। मनुष्य के भीतर निरंतर अच्छे और बुरे विचारों का मंथन चलता रहता है। जिसके अंदर बुरे विचारों रूपी दानव हावी हो जाते हैं, उसका जीवन दुख, परेशानी और कठिनाइयों से भर जाता है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण और विदुरानी की प्रेम भक्ति का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण विदुरानी के घर पहुंचे तो वह उनके दर्शन कर इतनी भावविभोर हो गईं कि उन्हें अपनी सुध-बुध नहीं रही। भगवान को केले खिलाने के लिए वह केले छीलकर गूदा फेंकती रहीं और प्रेमवश छिलके ही भगवान को खिलाने लगीं।
इसी दौरान विदुर वहां पहुंचे और पत्नी को ऐसा करते देखकर नाराज हुए। बाद में उन्होंने भी भगवान को केले के छिलके खिलाने शुरू कर दिए। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रसन्न होकर कहा कि छिलकों में जितनी मिठास और प्रेम था, उतना केलों के गूदे में भी नहीं था। भगवान को वस्तु की कीमत नहीं, बल्कि भक्त के हृदय में छिपा सच्चा प्रेम और समर्पण प्रिय होता है।
विज्ञापन


कथा के आरंभ में श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कर आरती की गई। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बलजीत गंभीर, भारत मित्तल, वीरेंद्र वधावन, ललित गुप्ता, गोपाल मित्तल, सुनील मित्तल, आयुष गोयल, सुभाष ढींगरा, अमृत अग्रवाल, मनोज पजेटा, प्रेम गर्ग, पूनम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रवचन करते देशमुख वशिष्ठ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें