राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते एमएलएन कॉलेज के विद्यार्थी। संस्थान
रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नवीन भारद्वाज व पिंकी रानी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन व भेदभाव के करना चाहिए। सही व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो उनके स्थान, देश व राष्ट्र के हित में हो। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. माला शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित किया और मतदान के प्रति जागरूकता के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद