फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Fri, 16 Jan 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एनएसएस ​शिविर के दौरान प्रधानाचार्य का स्वागत करते स्वयंसेवक। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत से की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, देशभक्ति नृत्य, भक्ति गीत एवं भक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान एनएसएस के अंतर्गत की गतिविधियों, अनुशासन, सामाजिक सेवा व जन-जागरूकता संबंधित बातों मंच से बताया व कुछ कार्यों को प्रायोगिक रूप से करके भी दिखाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयंसेवकों ने चारों ओर होगी हरियाली विषय पर शानदार हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के शिविर में करवाई जाने वाली गतिविधियां जीवनभर काम आती हैं। एनएसएस से जुड़कर विद्यार्थी समाजसेवा कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति, परोपकर, समूह में कार्य करने की भावना का विकास होता है। एनएसएस अधिकारी ने सात दिन करवाई गई गतिविधियों व विद्यार्थियों की प्रस्तुति की रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान सभी स्वयंसेवक,एनएसएस अधिकारी, स्टाफ सदस्य व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें