संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति व लोक परंपरा के मंच से दर्शन करवाए।
विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंग्रेजी प्रवक्ता मनीष कुमार ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष विद्यालय का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र रमन ने विज्ञान संकाय में जिला में प्रथम स्थान हासिल किया।
पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विज्ञान, खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किए हैं। विद्यालय में एआई, रोबोटिक साइंस, 3डी पेंटिंग, कोडिंग इत्यादि की शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी कमरों में स्मार्ट बोर्ड के साथ बच्चों को पढ़ाया जाता है।
विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सेवा की भावना जागृत करने के लिए विद्यालय को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड संस्थाओं से जोड़ा गया है। विद्यालय का सुंदर ,स्वच्छ व हरित वातावरण सभी को आकर्षित करता है और मुख्यमंत्री स्कूल सुंदीकरण प्रतियोगिता का खिताब भी प्राप्त कर चुका है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश की अनूठी धरोहर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग सदस्य मुकेश गर्ग मुख्यातिथि रहे। वहीं, खंड समिति अध्यक्ष रविंद्र राणा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा के नेतृत्व में करवाया गया। मुख्यातिथि गर्ग ने कहा कि कलावड का यह पीएमश्री स्कूल निजी विद्यालयों को मात दे रहा है।
प्राचार्य सर्वोदय गोयल ने स्कूल में 150 फीट ऊंचे तिरंगा लगवाने की मांग रखी। मुख्यातिथि ने मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गणित प्रवक्ता कमल सैनी ने भाषण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार व शीनू गर्ग ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय से पदोन्नत प्राचार्य विनोद सैनी, सतनाम सिंह, जसविंद्र पाल, सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, हुकुम सिंह राणा, बीडी शर्मा, उदय सिंह, अजय सैनी, रजनी, कृष्णा देवी, शरणजीत कौर, सुशील सैनी उपस्थित रहे।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्कूल