सरस्वती नगर। सरस्वती नगर की हंगौली रोड पर पाल समाज वाली गली निर्माणाधीन है। इस गली में कई दिनों से सीवरेज का चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे एक तरफ गली निर्माण में दिक्कत हो रही है।
बदबू व गंदे पानी के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सीवर ओवरफ्लो होने से गली का निर्माण रुक गया है। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मोहल्ले के रूपेंद्र पाल, संजय कुमार, रमेश पाल, राजकुमार ने बताया कि सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। इस वजह से गली निर्माण कार्य में बाधा आ रही है।
वहीं, मक्खी, मच्छर भी पनप रहे हैं। इस संबंध में वे जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सरपंच सुखराज सिंह से मांग कि है कि इस सीवरेज ठीक कराया जाए। सरपंच सुखराज ने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र समस्या का करवाया जाएगा।