फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाएगी एसटीएफ

Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्टरी पर हुई फायरिंग के मामले में एसटीएफ अब विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाने की तैयारी में जुट गई है। मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साजिश रचने वाले मुख्य सरगना विदेशों में छिपे हैं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने ली थी। उन्होंने ही पकड़े गए बदमाशों को मोटी रकम देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था।
इस मामले में काला राणा गैंग के सदस्य शुभम पंडित और नोनी राणा ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, अब पुलिस ने एसटीएफ से आरोपियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और अमेरिका में छिपे संदिग्ध गैंगस्टरों को भारत लाने के लिए संबंधित देशों के दूतावासों से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत इन आरोपियों का भारत लाया जाएगा। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं, ताकि फायरिंग के पीछे की पूरी साजिश और इससे जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे इस गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सकेगा।
फैक्टरी फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैसा लेने वालों, शूटरों और आरोपियों को पनाह देने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित ने फायरिंग करने वाले हर्ष और अभिषेक को रादौर के एक मंदिर में छिपाया था। पुलिस ने सूचना पर सभी आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ रही हैं।
अरमान के खाते में पहुंची थी फायरिंग कराने की रकम
फायरिंग मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को दी गई रकम आरोपी अरमान के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने लेन-देन के साक्ष्य जुटा लिए हैं और अरमान से पूछताछ जारी है। मामले में और अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ की ओर से विदेशों में छिपे अपराधियों को भारत लाने के लिए संबंधित देशों के दूतावासों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे अपराधी युवाओं को बहकाकर अपराध की राह पर ले जाते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों से दूर रहें। - कमलदीप गोयल, एसपी यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें