फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: द अमालगम 2026 के सांस्कृतिक रंगों से सजा मंच

Thu, 19 Mar 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी छात्राओं के साथ स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में आयोजित द अमालगम 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक अनुनाद कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत अटायर और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अटायर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने 4-5 पंक्तियों में अपने परिधान के महत्व को स्पष्ट करते हुए दर्शकों को विविध संस्कृतियों से परिचित कराया। इस अवसर पर कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. रमनीत, डॉ. प्रियंका कादयान, डॉ. दिलशाद कौर, डॉ. शैली, डॉ. विभा अवस्थी, डॉ. श्रुति शर्मा, मिस आरती और मिस सीमा सहित सभी प्राध्यापिकाओं और छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें